नाक की बीमारियां जैसे जुकाम-नजला, साइनस की सूजन या पीव आना, नकसीर तथा हे-फीवर आदि प्रमुख है। इन रोगों के त्वरित निदान के लिए एक्यूपंक्चर पद्धति बहुत लाभदायक है. आइये जाने कौन कौन से पॉइंट इसमें तुरंत लाभ दे सकते है.
उपचार हेतु
1. नजला जुकाम या साइनस के रोगियों को एक्यूप्रेशर से बहुत जल्दी आराम आता है। इसके दबाव बिंदु पैरो के अंगूठो और उँगलियाँ के ऊपरी भाग में, तलवे की तरफ ऊपरी भाग के मध्य में तथा पैरो व हाथों की उँगलियाँ तथा अंगूठे के अनुभाग के केंद्र में होते है।
